
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवम क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ ने नुमाइश मैदान में नगर निगम द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में कैंप लगाया और सभी लोगो को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।इस होली मिलन समारोह में जिलाधिकारी इंद्रविक्रम सिंह एडीएम सिटी मीनू राणा ने होली एवम महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।आगरा परिक्षेत्र स्नातक विधान परिषद सदस्य दर मानवेन्द्र सिंह,विधान परिषद सदस्य एवम जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह,छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह, डॉक्टर रक्षपाल सिंह,पूर्व सांसद चो विजेन्द्र सिंह, एसपी पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव ,रामसखी कढ़ेरिया,पूनम बजाब शैलेन्द्र सिंह टिल्लू,सहित गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉक्टर शैलेंद्र सिंह महानगर अध्यक्ष नेम सिंह सोलंकी जिला अध्यक्ष वीरांगना ममता सिंह जिला अध्यक्ष युवा सौरभ तोमर मंडल अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह ,चंद्रपाल सिंह राघव,अखिलेश तोमर, संदीप चौहान, रंजीत तोमर, राकेश ठाकुर नरेंद्र प्रताप सिंह, अजीत सिंह तोमर, यशवर्धन राणा तरुण चौहान राहुल सेंगर डॉ एच एन सिंह,सोमेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।