Spread the love

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट अलीगढ़ की महिला इकाई के द्वारा होली मिलन एवं भारतीय नव वर्ष के आगमन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष उमा सोलंकी ने माँ भगवती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके एवं राधा कृष्ण की प्रतिमा पर तिलक और गुलाल लगाकर किया मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री अनीता सिंह चौहान बीजेपी महिला मोर्चा उपस्थित रहीं । कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनीता सिंह जादौन के द्वारा की गई संचालन जिला कोषाध्यक्ष योगिता सिंह के द्वारा किया गया सभी को होली एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की गई नव वर्ष के आगमन के साथ ही कुछ पदाधिकारियों की पदोन्नति की गई एवं कुछ नवीन नियुक्तियाँ भी की गई जिसमें मंजू राणा को प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश,नीतू पुंडीर को प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया अलीगढ़ जिला अध्यक्ष अनीता सिंह जादौन को नियुक्त किया गया अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष अलका सिंह जादौन बनी जिला उपाध्यक्ष अंजलि सिंह चौहान ,सपना राघव ,रेखा चौहान को नियुक्त किया गया है नीलू सिंह पुंडीर को जिला सचिव का पदभार दिया गया कार्यक्रम में अंजलि सिंह चौहान सपना राघव, प्रियासिंह अनीता सिंह चौहान, अनीता सिंह जादौन अलका जादौन, अरुणिमा सिंह, मंजू राना ,रेखा चौहान, नीलू पुंण्डीर, रीना चौहान ,शिवा राना ,योगिता सिंह, ललतेश , अनुपमा तोमर ,रूबी सिंह आदि उपस्थित रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *