अखिल भारतीय महिला कायस्थ महासभा द्वारा हरियाली तीज का कार्यक्रम मैरिस रोड स्थित रेस्टोरेंट में मनाया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. सरिता माथुर ने सभी सदस्यों एवं मुख्य अतिथि नटराज डांस एकेडेमी की संचालिका संगीता सक्सैना का स्वागत करते हुए तीज की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम प्रभारी नीना सक्सैना,वर्षा सक्सैना द्वारा गणपति वंदना के साथ रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सावन का भजन अनीता जौहरी,मंजू, मीरा,शिखा माथुर द्वारा सुनाया गया। संस्थापक अध्यक्ष अनीता जौहरी एवं डॉ. आभा जौहरी ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व एवं तीज त्योहार पर प्रकाश डाला। पूर्व अध्यक्ष अंजू सक्सैना एवं अमिता ने नए सदस्यों व मुख्य अतिथि का परिचय कराया। प्रिय सृष्टि, शालिनी,प्रियंका,नीना श्रीवास्तव एवं शालिनी सक्सैना द्वारा शिव भजन पर नृत्य किया। मुख्य अतिथि संगीता के अद्भुत कत्थक नृत्य कर सभी को तालियां बजाने व झूमने के लिए मजबूर कर दिया। नीना सक्सैना व अंजलि फुलर ने सावन थीम पर हाउसी खिलाकर सुन्दर मनोरंजन किया। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से पूर्व तीज मलिका वर्षा ने तीज क्वीन प्रियंका सक्सैना को चुना गया। समयबद्धता पुरस्कार अंजू सक्सैना ने जीता। इस कार्यक्रम में डॉ. पारुल,वंदना सहाय,सुधा सक्सेना,पूर्णिमा सक्सेना,आशा सक्सैना,संध्या स्वरुप, सीमा सक्सेना,रीता सक्सेना,मधु जौहरी,ममता सक्सेना,अंशु सक्सेना, शिखा माथुर, सुमन कुलश्रेष्ठ उपस्थित थीं।