अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत का चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग 16 जून से 19 जून तक ब्रज की देहरी कहे जाने वाले जनपद हाथरस में संपन्न हुआ। जिसमें प्रांत अध्यक्ष डॉ. अमित अग्रवाल द्वारा पूर्णकालिक कार्यकर्ता चंद्रजीत यादव को व्यक्तिगत जीवन में प्रवेश करने पर शॉल ओढ़ाकर एवं नारियल व पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी। चंद्रजीत यादव पूर्व में आगरा विश्वविद्यालय के छात्रसंघ महामंत्री, अभाविप की आगरा विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष, अभाविप ब्रज प्रांत के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, प्रांत एसएफएस संयोजक, प्रांत विश्वविद्यालय कार्य संयोजक, प्रांत सह मंत्री, बदायूं जिला विस्तारक रहे है। वर्तमान में अभाविप अलीगढ़ महानगर एवं जिला विस्तारक के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। अब चंद्रजीत यादव विद्यार्थी परिषद के सभी दायित्वों से मुक्त होकर व्यक्तिगत जीवन में प्रवेश करेंगे। इस दौरान प्रमुख रुप से अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तरांचल क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, ब्रज प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय, ब्रज प्रांत मंत्री गौरी दुबे, सौरभ सेंगर, रईसपाल सिंह, आशीष सिंह, जतिन वार्ष्णेय, खुशी सिंह, पायल, करन आर्य, अन्नू बघेल , अंकुर शर्मा, अरुन शर्मा, महक , शैलेन्द्र, राजगुरु, मौली सागर, पूरन, पियूष , दिवाकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।