Spread the love
स्मार्ट सिटी के अंतर्गत अचल सरोवर को कॉरिडोर का रूप दिया जा रहा है। पिछले कुछ समय से रास्ते में बनी नगर निगम की दुकानों में मौजूद दुकानदारों द्वारा दुकानों के तोड़ने के विरोध को लेकर सौंदर्यीकरण का काम रुक गया था।बुधवार को नगर आयुक्त अमित आसेरी के आदेश के क्रम में सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में दुकानों को हटाने के लिए टीम पहुंची थी। लेकिन विरोध के चलते टीम को वापिस आना पड़ा था। 12 जून से 30 जून तक अतिक्रमण अभियान का कार्यक्रम नगर निगम द्वारा घोषित किया गया। 12 जून सोमवार को अचल सरोवर से ही उन दुकानों को हटाने का कार्य शुरु किया गया। सोमवार को सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में प्रवर्तन दल,संपत्ति विभाग, निर्माण विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए चार दुकानों को ध्वस्त करते हुए कॉरिडोर बनाने का रास्ता साफ किया। अचल सरोवर पर भाजपा नेता का कार्यालय हटना शेष है। जिस पर भाजपा नेता संदेश राज ने महापौर से 1 दिन का समय लेने की मांग की थी। जिसको महापौर ने मानते हुए 1 दिन का समय उच्चाधिकारियों से देने के लिए कहा है। जिन चार दुकानों को तोड़ा गया है उसमें शेखर जीवन, राजीव कुमार अरोड़ा,नव चौहान, डीएमसी बुक सेंटर हैं। भाजपा नेता स्वयं अपने कार्यालय को तोड़ेंगे। सहायक नगर आयुक्त ने बताया अचल सरोवर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ मार्ग का चौड़ीकरण भी कराया जाएगा। इस दौरान कार्रवाई में संपत्ति लिपिक विजय गुप्ता,अधिशासी अभियंता अशोक भाटी, नायब कंचन सिंह, लेखपाल चोब सिंह गुलाब सिंह, राशिद, एमपी सिंह, आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *