Spread the love अलीगढ़ में जाम और ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने निगम की संपत्तियों को मुक्त कराने व कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया को जिम्मेदारी दी है। अपर नगर आयुक्त ने सभी जोनल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अपने जोन में नगर निगम संबंधित सभी व्यवस्थाओं का जिम्मेदार बनाया है। उन्होंने कहा अलीगढ़ नगर निगम में नगर आयुक्त अमित आसेरी के प्रयास से ज़ोनल व्यवस्था लागू हो गई है इसलिए हर जोन में नगर निगम संबंधी समस्याओं जैसे नगर निगम संपत्ति की सुरक्षा अतिक्रमण हटाना साफ-सफाई पेयजल आपूर्ति,आईजीआरएस संदर्भों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण सहित सभी जनसुविधा के लिए ज़ोनल अधिकारी जिम्मेदार होंगे। ज़ोनल की जिम्मेदारी है कि वह रोज़ना ज़ोन में में निकले पब्लिक और पार्षदों से जन समस्याओं के बारे में फीडबैक लें और समय अंतर्गत का निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें। अतिक्रमण और संपत्ति विभाग की समीक्षा,नाले नालियों सड़क पर अतिक्रमण करने वाले अथवा अतिक्रमण कराने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।समीक्षा करते हुए कहा पार्षद और पब्लिक की समस्याएं सर्वोपरि है।उन्होंने बताया कि जोन 1 सिविल लाइन के जोनल अधिकारी अशोक सिंह सीटीओ 9452205361 जोन 2 गांधी पार्क जोनल अधिकारी ठाकुर प्रसाद सिंह सहायक नगर आयुक्त 9411090288 ज़ोन 3 ऊपरकोट क्षेत्र ज़ोनल अधिकारी राजकिशोर प्रसाद उप नगर आयुक्त 6396230033 तथा जोन 4 बन्नादेवी क्षेत्र जोनल अधिकारी पूजा श्रीवास्तव सहायक नगर आयुक्त 7234810773 के हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं पार्षद और पब्लिक अपनी नगर निगम संबंधी समस्याओं के लिए जोन वाइज अपने जोनल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। समीक्षा बैठक में उप नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद,सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह,पूजा श्रीवास्तव नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज प्रभात,कर्नल निशीथ सिंघल, लिपिक सतेंद्र सिंह,विजय गुप्ता मीडिया सहायक एहसान रब आदि मौजूद रहे। Post navigation असहयोग आंदोलन की वर्षगांठ पर सम्मानित किए गए स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन एएमयू से शिक्षा प्राप्त कर वरुण भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में बने वैज्ञानिक