Spread the love

भारत जोड़ो यात्रा का आगमन 3 तारीख को उत्तर प्रदेश में हुआ जिसकी अगुवाई राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी आदरणीय प्रियंका गांधी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी द्वारा की गई । भारत जोड़ो यात्रा में सहयोग करते हुए ब्रज प्रांत के अध्यक्ष योगेश दिक्षित अपने हजारों समर्थकों के साथ यात्रा की सफलता हेतु लोनी बॉर्डर से शामिल हुए ।जिसमें राहुल गाँधी के साथ कदम से कदम मिला कर बागपत होते हुए शामली तक यात्रा कर देश से नफरत भरा माहौल हटाने का प्रण लिया साथी ब्रज क्षेत्र के कांग्रेसियों से राहुल गांधी ने मुलाकात कर ब्रज प्रांत की समस्याओं से अवगत हुए साथी साथ प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित को सभी समर्थकों के साथ शामिल होने की बधाई दी और उन्हें जिम्मेदारी देते हुए सभी कांग्रेस जनों को साथ आने का प्रण किया।योगेश दीक्षित ने कहा के ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा में ब्रज प्रांत से 10000 की संख्या में साथी शामिल हुए जिसमें जिला अध्यक्ष शहर अध्यक्ष प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किया गया।आने वाले समय में हाथ से हाथ जोड़ो भारत जोड़ो अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में चलाया जाएगा जिसके प्रभारी दीपेंद्र हुड्डा जी बनाए गए हैं यह कार्यक्रम विधानसभा स्तरीय एवं न्याय पंचायत स्तरीय किया जाएगा।यात्रा में शामिल होने वालों में युवा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरांग देव चौहान, महिला महासचिव प्रतिमा सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरवर शर्मा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आकाश मसीह, सलमान इम्तियाज, मजिंन हुसैन ,मोहम्मद रेहान ,आनंदपाल सिंह, अनवर अकील, बीरी सिंह बंजारा, असद फारुख, रामगोपाल रैना इत्यादि लोग शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *