अलीगढ़ के चंद्रय सिंह चौधरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से बुधवार को सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार की घोषणा जनवरी 2022 में की गई थी। लेकिन कोविड के कारण पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन नहीं किया जा सका था। बुधवार को मजिस्ट्रेट के माध्यम से चंद्रय को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चंद्रय सिंह चौधरी ने रोलर स्केटिंग, एयर पिस्टल शूटिंग, ताइकवांडो सहित तैराकी में महारत हासिल की है। जिसके लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। जिसके लिए जनवरी 2022 में उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुना गया था। कोविड के कारण तब उन्हें सम्मानित नहीं किया जा सका था। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। चंद्रय ने रोलर स्केटिंग, एयर पिस्टल शूटिंग, ताइकवांडो सहित तैराकी में महारत हासिल है,जिनमें प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक प्राप्त किए है। चंद्रय ने 2 बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड व 10 अन्य रिकॉर्ड बुक मेंप्रतिभाग कर रिकॉर्ड स्थापित किया है। इन उपलब्धियों को देखतेहुए भारत के उप राष्ट्रपति, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व केंद्रीय खेल मंत्री सम्मानित कर चुके है। सबसे खास बात यह है कि उन्होंने आर्थिक तंगी को मात देते हुए इन सब उपलब्धियां इतने कम समय में प्राप्त की है। जिसमें उनके पिता तेजेंद्र सिंह चौधरी व उनके प्रशिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान शामिल है। जिन्होंने एक गैस एजेंसी में हॉकर होनेके बावजूद भी अपने पुत्र के हौसलेको उड़ान देनेका काम किया है।