Spread the love

अलीगढ़ नगर निगम में चली तबादला एक्सप्रेस।नगर विकास विभाग के विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह व निदेशक डॉ नितिन बंसल के द्वारा जारी तबादला आदेश के क्रम में पूरे उत्तर प्रदेश में निकायों में तबादला एक्सप्रेस चली। दोनों अधिकारियों ने सभी को अपनी नवीन तैनाती पर तत्काल पदभार ग्रहण करने के लिए आदेश दिए हैं।अलीगढ़ नगर निगम के इतिहास में पहली बार कोई पीसीएस रैंक का तबादला अपर नगर आयुक्त के पद पर हुआ है,अब दो अपर नगर आयुक्त देखेंगे निगम का कार्य अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन के पद पर बरेली में तैनात पीसीएस अधिकारी रितु पुनिया को नगर निगम अलीगढ़ का अपर नगर आयुक्त नियुक्त किया है।कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय का तबादला गोरखपुर नगर निगम में हुआ है उनके स्थान पर लखनऊ नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक कुमार सिंह की नियुक्ति हुई है।
कर अधीक्षक राजेश कुमार जैन को अलीगढ़ से नगर पालिका परिषद ललितपुर भेजा गया है उनके स्थान पर ललितपुर से कर अधीक्षक विशाल सिंह को अलीगढ़ नगर निगम में नियुक्त किया गया है। राजस्व निरीक्षक राकेश बाबू टार्जन गाजीपुर, आलोक कुमार वर्मा देवरिया,प्रवीण सिंह सुल्तानपुर,अब्दुल रहीम अंसारी को लखीमपुर खीरी भेजा गया है। मुरादाबाद नगर निगम से राजस्व निरीक्षक उपेंद्र कुमार वर्मा,मयंक चौधरी,अब्दुल अजीम को अलीगढ़ नगर निगम में नियुक्त किया गया है।स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम विद्युत विभाग में अधिशासी अभियंता यांत्रिक/नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कार्य देख रहे मनोज कुमार प्रभात को वाराणसी नगर निगम में भेजा गया है उनके स्थान पर अजय कुमार राम वाराणसी से अलीगढ़ भेजे गए हैं। लेखा विभाग में सहायक लेखाधिकारी का कार्य देख रहे अखिलेश चंद्र तिवारी को कानपुर नगर निगम भेजा गया है उनके स्थान पर सहायक लेखाधिकारी वाराणसी के पद पर तैनात भरत कुमार दुबे अब अलीगढ़ में कार्य देखेंगे। लेखाकार के पद पर हसन रजा को फिरोजाबाद से अलीगढ़ भेजा गया है यह पद अभी तक रिक्त चल रहा था। निर्माण विभाग में नियुक्त सहायक अभियंता सिफ्ते हैदर को सहारनपुर,अवर अभियंता अम्बरीश वर्मा को नगीना भेजा गया है।सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार आजाद को नगर पालिका परिषद कायमगंज में नियुक्त किया गया है मथुरा वृंदावन से सफाई एवं खाद्य निरीक्षक खचेंद्र कुमार सिंह को अलीगढ़ भेजा है। राकेश बाबू टार्ज़न राजस्व निरीक्षक पिछले लगभग 20 वर्षों से नगर निगम में जमे हुए थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *