Spread the love

1 दिसंबर माह के वेतन में इंक्रीमेंट नहीं लगने की जानकारी के विरोध में अस्थायी नॉन टीचिंग स्टाफ के कर्मचारियों ने एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक में पहुंचकर प्रदर्शन कर इंक्रीमेंट लगाने की मांग की। एएमयू के प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्थाई नॉन टीचिंग स्टाफ के प्रतिनिधिमंडल को इंक्रीमेंट लगने की सही जानकारी दी। इसके बाद कर्मचारियों का आक्रोश शांत हुआ। कर्मचारी नेता मोहम्मद रेहान अहमद ने बताया की दिसंबर माह की वेतन में इंक्रीमेंट नहीं लगने की जानकारी पर कर्मचारी यहां एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक में अधिकारियों से मिलने आए थे। यहां आकर पता लगा कि इंक्रीमेंट सही लगाया गया है। इसके बाद कर्मचारियों का आक्रोश शांत हो गया। वही h36 हेड के बारे में एएमयू प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह परमानेंट अधिकारियों के वेतन में लगता है। समस्त जानकारी होने के बाद सभी कर्मचारी एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक से चले गए।

एएमयू प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने बताया की अस्थाई नॉन टीचिंग स्टाफ कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल की एएमयू प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। वही एएमयू प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें बताया कि वेतन रिलीज करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है और वही उनकी जो अन्य भ्रांतियां थी उनको भी दूर कर दिया गया है। कर्मचारियों की जो अन्य समस्या है उन को समझाने के लिए एएमयू प्रशासन पूरा प्रयास करेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *