Spread the love

अलीगढ़ में गर्मी ने इस बार फरवरी में 32 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के आने में हो रही देरी के कारण हो रहा है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। इस बार गर्मी पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।फरवरी में ही गर्मी के तेवर तल्ख हो गए हैं। सुबह से ही तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम विज्ञानी डॉ.राम पलट सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है। इससे पहले फरवरी 1991 में तापमान करीब इतना ही पहुंचा था। उन्होंने बताया कि फरवरी में पिछले 22 दिनों में केवल दो दिन अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया, जबकि शेष 20 दिन तापमान सामान्य से अधिक रहा है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ यदि समय से आ जाता तो बारिश हो जाती और पारा कम हो जाता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। फरवरी के शेष दिनों में भी तापमान में वृद्धि होगी। पश्चिमी विक्षोभ 25 फरवरी या 27-28 फरवरी को आना संभावित है। यदि पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित होता है और बारिश होती है तो गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *