Spread the love

समाजवादी पार्टी ने अलीगढ़ जिले में जिलाध्यक्ष के पद पर छर्रा विधानसभा से चुंनाव लड़ने वाली लक्ष्मी धनगर को बनाया है। इससे पहले अलीगढ़ में गिरीश यादव जिलाध्यक्ष थे। अलीगढ़ में जिलाध्यक्ष पद अन्य कई नेताओं ने आवेदन किए थे। जिनमें पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, नि. महानगर महासचिव मनोज यादव व अन्य नाम थे। लेकिन अबकी कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी किसी गैर यादव को जिलाध्यक्ष बनाएगी। लक्ष्मी धनगर को जिलाध्यक्ष बनाकर सपा ने अलीगढ़ में बघेल समाज को साधने और पार्टी से जुड़ने का रास्ता खोला है। अब देखना यह कि लक्ष्मी धनगर बघेल समाज को कितना पार्टी से जोड़ पाएंगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *