समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने आज अम्बेडकर पार्क में एक कैंडल मार्च का आयोजन किया, जिसमें अयोध्या की एक बेटी की निर्मम हत्या पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। मार्च की अध्यक्षता समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष सुनीता यादव और महानगर अध्यक्ष आरती सिंह ने की। उन्होंने कहा कि यह सरकार हमेशा महिला विरोधी और गरीब विरोधी रही है।उन्होंने इस घिनौनी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न लगातार बढ़ रहा है, और सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। कैंडल मार्च में समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे, जिनमें पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, राजेश यादव, नीतू शर्मा, सुधा गुप्ता, शालिनी वर्मा, बिनू पाल, शशि बाला और अन्य सैकड़ों समाजवादी साथी शामिल थे।इस मार्च में मृतका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और दोषियों को सख्त सजा दिलवाने की मांग की गई।