अलीगढ़ समाजवादी महिला सभा ने मणिपुर की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए केंडिल मार्च निकाला। समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष सुनीता यादव और महानगर अध्यक्ष आरती सिंह के नेतृत्व में समाजवादी महिला सभा की पदाधिकारी और पार्टी के कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क पर एकत्रित हुए। वहां सभी ने मणिपुर की घटना को शर्मनाक और निंदनीय बताते हुए मणिपुर की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुनीता यादव ने कहा कि देश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है महिलाएं, बेटियां और आमजन सुरक्षित नही है। महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में बहुत बढ़ गए हैं। समाजवादी महिला सभा महानगर अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि भाजपा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का झूठा नारा लगाती है केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार में लगातार बेटियों और महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। इस केंडिल मार्च और विरोध प्रदर्शन में महीला सभा जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष आरती सिंह, पूजा गौतम, मंजू बघेल, नाज़नीन, महासचिव जेबा बाबर, सौम्या यादव, वानी कपूर, राजेश बघेल, सुलेखा यादव,रामवती देवी, काजल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी, यूथ बिग्रेड निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय शर्मा वरिष्ठ नेता राकेश यादव, युवजन सभा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष आमिर आबिद, यूथ बिग्रेड निवर्तमान अध्यक्ष इसरार सोलंकी, छात्र सभा निवर्तमान अध्यक्ष रवि सैनी आदित्य जुनूनी उमेश यादव सूरजपाल राणा आदि दर्जनों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।