अवर लेडी ऑफ फातिमा की कोषाध्यक्ष सिस्टर अनिता का कल गंगाराम अस्पताल दिल्ली में निधन हो गया अब शरीर से हमारे मध्य नहीं रही। वह एक कर्मठ दयालु कुशल नेतृत्व देने वाली सिस्टर थीं। उन्होने कई वर्षों से अपनी सेवाएँ अलीगढ़ ऑवर लेडी फातिमा स्कूल को दी । 22 अप्रैल 2023 शाम 6:30 पर उन्होने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। इनका अंतिम संस्कार 24 अप्रैल 2023 को अपराहन 2 बजे अवर लेडी फातिमा स्कूल रामघाट रोड के प्रांगण में किया जायेगा। कोषाध्यक्ष सिस्टर अनिता के निधन पर प्रधनाचार्या सिस्टर एम जेरीन ने बताया कि सिस्टर अनिता के निधन से लेडी फातिमा स्कूल को भारी क्षति हुई है उनके निधन पर प्रिंसिपल एवं समस्त स्टाफ ने दुख व्यक्त किया है।