आलू सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। कई लोगों की पसंदीदा सब्जी भी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं आलू बालों को भी काफी फायदा पहुंचा सकता है। आप इसका उपयोग कर हेयर पैक बना सकते हैं।
आलू और शहद का हेयर मास्क
उलझे और रूखे बालों के लिए यह बेहतरीन पैक है। इस मास्क के इस्तेमाल से आप बालों को शाइनी और सॉफ्ट बना सकते हैं। यह नेचुरल कंडीशनर के रूप में भी काम करता है।
सामग्री
- एक आलू
- अंडे की जर्दी
- एक बड़ा चम्मच शहद
इसको बनाने का तरीका
एक कटोरी में आलू के छिलके लें। इसे अच्छी तरह साफ कर लें और इसे मिक्सी में पीस लें। अब इस पेस्ट में एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे स्कैल्प पर लगाएं और इसे 40-45 मिनट बाद धो लें।
आलू और दही का मास्क
दही और आलू का मास्क का यह मास्क बालों को साफ करता है और स्कैल्प को मॉइस्चराइज़ करता है।
सामग्री
- एक आलू
- एक बड़ा चम्मच दही
इसको बनाने का तरीका
पहले आलू को कद्दूकस कर लें। अब इसमें दही मिलाएं। इस मिश्रण को गीले बालों पर लगाएं। एक घंटे बाद शैम्पू से धो लें।
आलू और नींबू का पैक
सामग्री
- एक आलू
- नींबू का रस
इसको बनाने का तरीका
आलू को मिक्सर में ब्लेंड करें। इस पेस्ट में नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं, करीब आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें।
Disclaimer: इस लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।