Spread the love

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अलीगढ़ द्वारा छात्राओं में सफाई एवं हाइजीन के प्रति जागरुक करते हुए एक सेनेटरी पैड बेंडिंग मशीन उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज घुड़िया बाग पर प्रदान की गई। इस मशीन का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य प्रियंका जैन एवं प्रांतीय महासचिव प्रभात वार्ष्णेय रजनीश, शाखा अध्यक्ष विवेक गुप्ता पलक ने किया । विद्यालय की प्रधानाचार्य ने विवेकानंद शाखा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने विद्यालय में छात्रों कर्मचारी, शिक्षकाओं को होने वाली इस परेशानी से निजात लाने के लिए जो सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन विद्यालय को भेंट की है। उसके लिए वह उनका हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करती हैं। परिषद द्वारा दी गई मशीन में डा. पारस सैनी, आलोक प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा। वेंडिंग मशीन प्रदान करते समय शाखा की सचिव एकता वार्ष्णेय, शिखा गुप्ता, निखिल गुप्ता नितेश वार्ष्णेय, संजीव महेश्वरी राहुल गुप्ता उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *