Spread the love

उम्मीद एक सामाजिक संस्था है जो भयंकर गर्मी में राहगीरों को शर्बत वितरण हो या कपकपाती सर्दी में असहाय लोगों को कम्बल वितरण करना हो यह संस्था अपने नेकी वाले कार्यों से ही पहचानी जाती है। आपको बता दे कि उम्मीद एक सामजिक संस्था अलीगढ़ में 12 साल से निरन्तर कार्य कर रही हैं। और इस संस्था में लगभग 200 से अधिक सदस्य है। हाल ही में एक कार्यकरणी मीटिंग हुई है। अध्यक्ष राजेश अग्रवाल संगम ने कार्यक्रम का संचालन किया। जिसमें 7 नये सदस्य बनाये गये है। साथ ही सर्व सम्मति से विचार कर संजय गुप्ता को संस्था व उनके महामंत्री पद से निष्कासित कर दिया गया। बाकी नये सदस्यों को कुछ समय बाद पद दिए जाएंगे। नए सदस्यों में मयंक वार्ष्णेय,मनदीप गुप्ता, ऋषभ वार्ष्णेय, राजेंद्र अग्रवाल, अजय अग्रवाल एडवोकेट, प्रमोद वार्ष्णेय ललित वार्ष्णेय मीडिया प्रभारी की नियुक्ति हुई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *