Spread the love
महानगर अलीगढ़ में कई सामाजिक संगठन व सामाजिक संस्था कार्य कर रही है। मगर उम्मीद एक सामाजिक संस्था है जो जमीनी स्तर पर कार्य कर रही हैं। यह संस्था बीते वर्षों में नेकी वाले कार्य जिसमें गर्मी में ठंडे पानी की प्याऊ व सर्दी में गर्म कपड़ों को वितरित करना और बरसात में छाते वितरण करती है। उम्मीद एक सामाजिक संस्था 12 वर्षों से महानगर अलीगढ़ में अपनी सेवा दे रही हैं। साथ ही आज इसी क्रम में एक निर्धन कन्या का विवाह पूरी रीति रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया है। क्युकी बेटी का विवाह एक बाप के कंधों पर बोझ होता है। अलीगढ़ शहर के एक निर्धन पिता ने जब अपनी बेटी के विवाह का प्रस्ताव उम्मीद एक सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों से कहा तो संस्था के पदाधिकारियों ने निर्धन कन्या का विवाह पूरी रीति रिवाजों के साथ संपन्न कराया। मुख्य रूप से अखिलेश तिवारी डीआर यादव संजय सक्सेना का सहयोग रहा व आज इस कार्यक्रम में दिनेश अग्रवाल, रविकांत सीमेंट,पवन सीमेंट, मधुर वार्ष्णेय, वेद प्रकाश मणि,मंदीप ऋषभ, कीर्ति अग्रवाल, सुरेश कश्यप, नवीन सिंह, आचार्य यश भारद्वाज, अजय अग्रवाल, महेश श्रीवास्तव ,जितेंद्र श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *