

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अस्थाई कर्मचारी पिछले 1 माह से अपने 1 वर्ष के सेवा विस्तार व दिसंबर माह के वेतन के लिए लगातार धरना प्रदर्शन करते आ रहे है। लेकिन धरना प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों का 1 वर्ष के स्थान पर 6 माह का सेवा विस्तार कर दिया गया था। लेकिन दिसंबर माह का कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया। बुधवार को दोनों मांगों को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एंप्लाइज एसोसिएशन पर कर्मचारियों ने जनरल बॉडी मीटिंग कर निर्णय लिया है। शीघ्र ही एएमयू प्रशासन उनकी दिसंबर माह का वेतन रिलीज करने के साथ जो उनका सेवा विस्तार 6 महीने का किया गया है उसे 1 वर्ष का करें। अगर मांगे नहीं मानी गई तो कर्मचारी काम बंद हड़ताल करने को मजबूर होंगे।