एएमयू के पूर्व छात्र वरूण को भाभा परमाणु अनुसन्धान केन्द्र मुंबई में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि शशिकांत दास गवर्नर भारतीय रिजर्व बैंक मुंबई एवं डॉ. एके मोहन्ती अध्यक्ष भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग भारत सरकार ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। वरुण ने प्रारम्भिक एवं स्नातक की शिक्षा एएमयू अलीगढ से और भौतिक विज्ञान में परास्नातक की शिक्षा आईआईटी दिल्ली से हासिल की। इनका परिवार मूल रूप से ग्राम जीसुख पुरसानी एटा का रहने वाला है। वरुण के पिताजी बलवीर सिंह अलीगढ़ में उद्यान एवं खाद्य प्रसंकरण प्रभारी पद पर कार्यरत हैं। उनकी छोटी बहन वैशाली भी भौतिक विज्ञान में एमएससी कर रही हैं। भाभा एटॉमिक रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा वरूण को चेन्नई स्थित भारतीय परमाणु अनुसंधान केन्द्र कल्पक्कम में वैज्ञानिक के पद पर भेजा गया गया। बलवीर सिंह ने बताया कि वरूण शुरूआत से ही होनहार छात्र रहे हैं। शैक्षिक क्रियाकलापों में पूर्ण मनोयोग के साथ निरन्तर अध्ययन में जुटे रहे। आज उनकी मेहनत और लगन के परिणामस्वरूप अलीगढ़ मण्डल के दो जनपद एटा, अलीगढ़ के साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का नाम समूचे भारत में रोशन किया है। उन्होंने इच्छा जताई कि उनके द्वारा किये गये वैज्ञानिक अनुसंधान न केवल भारत के लिए बल्कि समूचे विश्व के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।