Spread the love

इस साल होली का त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा। /यह त्योहार देशभर में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है।होली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है । रंगों का पर्व हर किसी के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। अगर आप भी होली पर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो देश के कुछ खास जगहों पर घूमने जा सकते हैं। चलिए देखते है..

1.मथुरा- वृंदावन

मथुरा-वृंदावन में फूलों से होली खेली जाती है और पूरे एक हफ्ते तक मनाया जाता है रंगों का उत्सव। मथुरा-वृंदावन की होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है। आप यहां इस त्योहार को मनाने के साथ खाने-पिने का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

2. बरसाना

बरसाना की होली राध-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक मानी जाती है।बरसाना की लट्ठमार होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हर साल यहां देश-विदेश से लोग होली सेलिब्रेट करने आते हैं। बरसाना में यह त्योहार तीन दिनों तक मनाया जाता है।

3-उदयपुर

उदयपुर में होली का पर्व आकर्षण का केन्द्र है। अगर आप शाही अंदाज में होली मनाना चाहते हैं, तो उदयपुर का रुख कर सकते हैं। अगर आप होली को यादगार बनाना चाहते हैं, तो उदयपुर जा सकते हैं।

4-इंदौर

इस होली को देवताओं की होली भी कहा जाता है। इंदौर की रंगपंचमी विश्व में मशहूर है। यहां दूर-दूर से सैलानी इस पर्व का आनंद लेने आते हैं। यह पर्व होली के पांच दिन बाद मनाया जाता है। इस दिन कुछ जगहों पर जुलूस निकालने की भी परंपरा है।

5.पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में रंगों के साथ फूलों की होली भी खेली जाती है।पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन में रंगों का त्योहार उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यहां का नजारा देश-विदेश के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *