Spread the love
सोमवार को हरियाली तीज के उपलक्ष्य में कृष्णापुरी स्थित बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज में गंगेरवाल जैन सभा महिला प्रकोष्ठ के द्वारा हरियाली तीज महोत्सव आयोजित किया गया। महिलाओं ने तीज त्यौहार को झूला झूलकर, एक दूसरे को मेहंदी लगाकर तथा लोकगीतों में थिरक कर बहुत ही उमंग व उत्साह से मनाया। कार्यक्रम मे पूर्वी जैन ,ऋतु जैन द्वारा कई मनोरंजक प्रतियोगिता करायी गयी। प्रतियोगिता मे मोना जैन ,मनोरमा जैन ,सोनल जैन ,सुनीता जैन ,लवली जैन विजयी रही प्रतियोगियों को प्रायोजक श्रीमती पूनम जैन आदि सेल्स द्वारा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न गानों पर सदस्यों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें देशभक्ति की झलक भी नजर आयी। आकर्षक सेल्फी कॉर्नर पर हरे रंगों के परिधान पहने महिलायें सेल्फी लेते हुए नजर आयी। पूर्वी जैन को तीज क्वीन घोषित किया गया। समिति के अध्यक्ष मधु जैन एवं मंत्री अर्चना जैन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत मे सभी ने वर्द्धमान कैटरिंग के स्वादिष्ट भोजन का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम मे रीता जैन ,इन्द्रा जैन, अंजली जैन ,स्नेहलता जैन ,रितु जैन ,रीमा जैन ,रजनी जैन ,नीता जैन ,रश्मि जैन ,सुमन जैन,गुंजन जैन,डॉली जैन, वीना जैन एवं समिति की सभी सदस्य उपस्थित रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *