Spread the love

नई दिल्ली में गुरुवार की सुबह की शुरुआत हल्की बारिश से हुई। राजधानी के कई इलाकों में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार दिनों तक दिल्ली में झमाझम बारिश होगी। इसके साथ ही अन्य राज्यों के लिए भी राहत की खबर है।

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी की मानसूनी हवा तेजी से आगे बढ़ रही है। इस वजह से अब कई राज्यों में लू का प्रकोप कम होगा और तापमान नीचे गिरेगा। तापमान नीचे गिरने के साथ ही बारिश शुरू होगी।

झारखंड बिहार, यूपी में होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि बिहार, झारखंड, ओडिशा एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में गुरुवार से मौसम का मिजाज बदलेगा। इन राज्यों में गुरुवार से लू से राहत मिलेगी। साथ ही इन राज्यों में बारिश होगी, जिससे तापमान नीचे जाएगा।

कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को बताया कि उत्तर भारत सहित देश के कई राज्यों में गुरुवार को बारिश होगी। उन्होंने कहा कि उत्तरी पंजाब, हरियाणा, दक्षिणी दिल्ली, उत्तरी मध्य प्रदेश और आसपास के उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में गुरुवार सुबह से बारिश होगी।

आईएमडी ने पूर्वोत्तर भारत में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

इसके साथ ही अगले दो-तीन घंटों के दौरान सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक में भी बारिश हो सकती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *