Spread the love
धनीपुर मंडी के सामने स्थित सदाची पैराडाइज मैरिज होम में गल्ला कच्चा आढ़ती व्यापारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जहां आढ़तीयों की एक नवीन समिति का गठन किया। जिसका नाम प्रथम गल्ला व्यापारी किसान संघर्ष समिति तय हुआ। जिनके नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए योगेंद्र पाल सिंह लालूजी,कमलेश अग्रवाल ,मनोज सिंह,दिनेश सिंह को चयन समिति के रूप मे चुना। जिनके मार्गदर्शन मे अरविन्द सिंह को अध्यक्ष विक्की गुप्ता, जगदिश् यादव को महामंत्री लोकेन्द्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, राजेश बघेल, मदन मोहन शर्मा, हिरदेश मित्तल को उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, बबलू वार्ष्णेय, सुरेश गांधी, महताब सिंह को मंत्री, मीडिया प्रभारी जयवीर सिंह, प्रवक्ता यश गोयल का चयन निर्विरोध चयन सभी आढ़ती भाइयों ने किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत माला पहनाकर किया गया। इस अवसर पर चयन समिति प्रमुख योगेंद्र पाल सिं, लालू ने कहा पुरानी समिति ने गत 20 वर्षों से आढ़ती की अपेक्षा के अनुरूप कार्य नहीं किया इसलिए नवीन समिति व पदाधिकारियों की आवश्यकता हुई। जिसका प्रथम उदेश्य किसान व कच्चा आढ़ती के अधिकारों की रक्षा करना व उनको सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर शंभु दयाल वार्ष्णेय, मुकेश अग्रवाल, उमाकांत गुप्ता, मनवीर सिंह, ओमपाल सिंह, राकेश सिंह, यशपाल सिंह, मोनू शर्मा, बंटी राजपूत, रमेश चंद्र गोयल, सुभाष सिंह आदि सभी आढ़ती उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *