A2Z ग्रुप नव वर्ष समागम समारोह गायत्री पैलेस में मनाया गया।महापौर मो० फुरकान का नगर निगम के अधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया और उनके कार्यकाल की जमकर प्रशंसा की।समय सिंह प्रोजेक्ट हेड ने कहा कि सॉलिड वेस्ट 2016 का पालन होगा, सड़को पर कूड़ा नहीं फेका जायेगा। ऐप के जरिए कूड़ा उठाने की व्यवस्था की जा रही है इसमें प्रतियोगिता “कौन बनेगा अलीगढ़ का स्वच्छ पति भी रखी गई है” AtoZ की शुरुआत सन 2010 में हुई अलीगढ़ में कूड़ा कचरा हटाने में अहम भूमिका निभाई,कर अधीक्षक विनय कुमार रॉय ने कहा कि 3 साल पहले नगर निगम ज्वाइन किया, यहां सभी का प्यार मिल रहा है , जो ग्रहकर का टैक्स माफ करने का काम 17 नगर निगम में नहीं हुआ वो काम मोहम्मद फुरकान माहपौर के द्वारा किया गया। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है।A2Z से आनंद मिश्रा जनरल मैनेजर, समय सिंह प्रोजेक्ट हेड, विष्णु सिंह ट्रांसपोर्ट मैनेजर, पीके शर्मा लेखाधिकारी, देवेंद्र सिंह आईटी हेड, दीपक गवा IEC एक्टिविटी आदि मौजूद रहे।अमित आसेरी ने कहा कि मेयर मोहम्मद फुरकान का अलीगढ़ विकास में बहुत बड़ा योगदान है,महापौर मोहम्मद फुरकान ने कहा कि आज विदाई समारोह कार्यक्रम रखा गया जिसमें नगर निगम के अधिकारी सहित पार्षद गण कर्मचारी गण एवं सफाई संघ के पदाधिकारी सहित लोग मौजूद रहे, कार्यक्रम में नगर आयुक्त अमित आसेरी, जीएम जल अनवर ख्वाजा, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह, विनय कुमार रॉय, राकेश कुमार अपर नगर आयुक्त, उपनगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद सहित पार्षदगण , नगर निगम के पदाधिकारी, सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।