शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल की छात्रा सृष्टि सिंह ने गोवा के मडगांव में अंतरराष्ट्रीय मोहन रंग महोत्सव में आयोजित कत्थक डांस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सृष्टि सिंह ने इस अंतरराष्ट्रीय मोहन रंग महोत्सव में अपने स्कूल तथा अलीगढ़ का नाम रोशन किया। इस अवसर पर स्कूल की निदेशक शालिनी महलवार, प्रिंसिपल कृष्णा सिंह, हेड तबस्सुम अशरफ, प्रशासनिक अधिकारी जितेंदर यादव, क्लास टीचर कंचन सिंह ने सृष्टि सिंह को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। सृष्टि सिंह ने मीनाक्षी नागपाल डांस एकेडमी में डांस सीखा है।