
अवस्थी ज्योतिष संस्थान के तत्वाधान में ग्रह दोष, कालसर्प दोष एवं पितृदोष निवारण का महा अनुष्ठान 19,20 एवं 21 अगस्त को श्री सीताराम मंदिर दुबे का पडाव में भव्य रूप से किया जा रहा है। इस अनुष्ठान में सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का पूजन एवं महा रुद्राभिषेक किया जाएगा। सर्वप्रथम 19 अगस्त को प्रातः 8:30 बजे से भगवान गणेश का पूजन एवं सभी देवी देवताओं का पूजन किया जाएगा। 20 अगस्त को पांच मुखी रुद्राक्ष प्रसाद रुप में नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। गायत्री महामृत्युंजय राहु, केतु, शनि मंगल का जाप काशी बनारस नासिक नरवर वृंदावन से आए हुए विद्वान आचार्यों द्वारा होगा। इसके बाद रुद्र महायज्ञ संपन्न किया जाएगा। 1100 सौ दीपकों से भगवान भोलेनाथ की महाआरती की जायेगी। जिसमें उत्तर प्रदेश एवं अन्य क्षेत्रों के भक्त शामिल होंगे। प्रातः 8 बजे भक्त गंगास्नान के लिए बस द्वारा नरौरा गंगाघाट को जाएंगे। गंगाघाट पर सभी देवी देवताओं का पूजन एवं मां गंगा का पूजन नाग-नागिन के जोड़े का पूजन कालसर्प दोष यंत्र का पूजन किया जाएगा। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। इस प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी, भागवत भूषण देवेंद्र शास्त्री, पं. अजय शुक्ला, रोहित अवस्थी, कपिल वशिष्ठ, पं. विपिन त्रिपाठी, गुरुशरण वार्ष्णेय, नरेंद्र वार्ष्णेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।