Spread the love

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान का आगाज अलीगढ़ नगर निगम द्वारा शहर के ऐतिहासिक घंटाघर से तिरंगा रैली के माध्यम से किया गया।घंटाघर से तिरंगा रन रैली का शुभारंभ सांसद, महापौर प्रशान्त सिंघल एमएलसी मानवेन्द्र सिंह, नगर आयुक्त विनोद कुमार पार्षद पुष्पेंद्र जादौन, अनिल सेंगर संजय पंडित, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, सीटीओ अशोक सिंह सहित कई पार्षदों, अधिकारीयों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। नगर निगम द्वारा तिरंगा रन रैली घन्टाघर से होते हुए दीवानी कचहरी तस्वीर महल से सेवा भवन तक निकाली गई। रैली के अंत में नगर आयुक्त ने सभी जनप्रतिनिधियों, मीडिया, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं अध्यापक अध्यापिकाये, स्काउट एंड गाइड, एनसीसी कैडेट, पुलिस जवान, स्वयं सेवी समूह की महिलाओं, रोटरी एवं इनरव्हील क्लब का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *