U.P बोर्ड रिजल्ट का इन्तजार कर रहे स्टूडेंट्स का इन्तजार अब ख़त्म हो गया है। U.P बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इंटरमीडिएट और हाईस्कूल परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं। इस बार यूपी बोर्ड 10वीं (हाई स्कूल) में 89.78 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। जबकि 12वीं (इंटर) का रिजल्ट 75.52 प्रतिशत रहा है। इस बार 10वीं में सीतापुर की प्रियांशी सोनी और 12वीं में महोबा के शुभ छाबड़ा ने किया टॉप किया है।
U.P बोर्ड कक्षा 10 और 12 के परिणाम एसएमएस के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 10वीं में 98.33 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया है। दूसरे स्थान कुशाग्र पांडेय और अयोध्या की मिसखत नूर को 97.83% नंबर मिले हैं। मथुरा के कृष्णा झा ने 97.67% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। दूसरी ओर 12वीं में इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। छात्रों का रिजल्ट 69.54 प्रतिशत रहा, वहीं छात्राओं का लगभग 83% रहा है। 12वीं की परीक्षा में महोबा के शुभ छाबड़ा ने 500 में से 489 नंबर हासिल कर टॉप किया है।
ऐसे चेक करें एसएमएस के जरिये अपना रिजल्ट
कक्षा 10 और 12 के परिणाम एसएमएस के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए अपने 10 अंकों के रोल नंबर के साथ “UP10” या “UP12” टाइप कर 56263 पर मैसेज भेजना होगा |
10th Result 2023: 10th Class Toppers List
1. प्रियांशी सोनी, सीतापुर 590/600
2. कुशाग्र पांडेय, कानपुर देहात 587/600
3. मिस्कत नूर, अयोध्या 587/600
4. कृष्णा झा, मथुरा 586/600
5. अर्पित गंगवार, पीलीभीत 586/600
6. श्रेयांशी सिंह, सुल्तानपुर 586/600
7. आंशिक दुबे, अयोध्या 585/600
8. सक्षम तिवारी, अंबेडकर नगर 585/600
9. पीयूष सिंह, जौनपुर 585/600
10. नमन गुप्ता, वाराणसी 585/600
12th Result 2023: 12th Class Toppers List
- सुभाष छापरा,महोबा 98.8
- सौरभ गंगवार ,पीलीभीत 97.20
- अनामिका ,इटावा 97.20