Spread the love
बिहारी लाल इंटर कॉलेज अलीगढ़ में जनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कीड़ा उपाध्यक्ष डॉ. विपिन वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज, अंबुज जैन प्रधानाचार्य बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज,पर्यवेक्षक के रुप में नियुक्त विनोद कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य माहेश्वर इंटर कॉलेज एवं संयोजक प्रधानाचार्य फारूक अहमद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस प्रतियोगिता में विजयी छात्रों का चयन अब अलीगढ़ जनपद की टीम में हो गया है।जो मंडलीय प्रतियोगिता में जनपद अलीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी। डॉ. विपिन वार्ष्णेय ने सभी विजयी छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित की। अंबुज जैन ने विजय प्राप्त न करने वाले छात्रों को हताश न होने का संदेश दियाl फारूक अहमद ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी उनके विद्यालय में इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। विनोद कुमार शर्मा ने इस खेल में प्रतिभागियों की संख्या और अधिक करने के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन जिला क्रीड़ा सचिव दिग्विजय सिंह ईश्वर दास वर्मा राशिद हुसैन चंद्रभान मिश्रा, योगेश कुमार मिश्रा राजेश गुप्ता,बृजेंद्र यादव आदि व्यायाम शिक्षकों के निर्देशन में हुआ। सारिका सिंह नेशनल रेफरी, कोच पंकज कुमार हिमांशु शर्मा एवं आनिक भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में करण चौहान,अर्जुन चौहान, हेमंत सिंह, करण शर्मा, यशपाल मोहम्मद जेद, निकिता, दीक्षा यादव आदि सफल रहे l इस कार्यक्रम का संचालन अभय सिंह एवं उपेंद्र कुमार उपाध्याय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *