Spread the love
प्रदेश में इस बार पौधारोपण अभियान के तहत कुल 35 करोड़ पौधे लगायें जायेंगे। 22 जुलाई को 30 करोड़ पौधे रोपित किए जाएंगे। शासन द्वारा पौध रोपण अभियान को उत्सव के रूप में मनाये जाने के निर्देश भी दिए हैं। जनपद अलीगढ़ को 4406603 पौधे लगाये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जनपद में 22 जुलाई को जनपद प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की अगुवाई में 3720952 पौधे रोपित किये जाएंगे। अवशेष 685659 पौधे 15 अगस्त को रोपित किए जाएंगे। पौध रोपण के सन्दर्भ में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह के द्वारा लगातार अधीनस्थों के साथ बैठक कर निर्देश देने के साथ-साथ की गई तैयारियों की समीक्षा की गयी है। जिलाधिकारी ने बताया कि पौधरोपण महाअभियान का शुभारम्भ प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी द्वारा किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम कासिमपुर पावर हाउस नहर पर आयोजित होगा। बच्चों को पौधारोपण एवं पर्यावरण के प्रति रूचि पैदा करने के लिए बाल वृक्ष भण्डारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक गांव में एक हजार पौधे रोपित किये जाने का भी लक्ष्य है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को औषधीय गुणों से परिपूर्ण सहजन के पौधे वितरित किए जाएंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *