जाट फार्म हाउस क्वार्सी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। जाट समाज के दर्जनों लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता राजकुमार चौधरी ने की संचालन धर्मवीर चौधरी ने किया। आयोजक भानुप्रताप सिंह रहे।वक्ताओं ने बताया कि अजीत सिंह कृषि एवम् आधुनिक प्रौद्यौगिकी में विशेष रुचि रखते थे वह कंप्यूटर साइंटिस्ट रहे। अजीत सिंह सात बार सांसद तथा भारत सरकार में केबिनेट मंत्री – उद्योग, खाद्य, कृषि एवम् नागरिक उड्डयन मंत्री रहे। पूरा किसान समाज, नौजवान और जाट समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा। इस अवसर पर धर्मवीर चौधरी जिलाध्यक्ष जाट वंशवली, राजकुमार चौधरी जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय जाट महासभा , कोमल चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाट महासभा, सुरेंद्र चौधरी, सुबोध चौधरी, सचिन चौधरी, रंजीत चौधरी, अमित चौधरी युवा जिला अध्यक्ष, रूद्र प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष, उमेंद्र चौधरी, चौधरी राजेंद्र सिंह फौजी, रणवीर सिंह प्रधानाचार्य, गुड्डू चौधरी, चौधरी भानु प्रताप सिंह, चौधरी योगेश सिंह, विनीत चौधरी, रमन चौधरी, जयवीर चौधरी, संजय चौधरी, शिवराम चौधरी ऋषिपाल चौधरी आदि जाट वंशावली के पदाधिकारी और जाट समाज के लोग मौजूद रहे।