जिला अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा के लिए एक बैठक का आयोजन किया। भारत सरकार द्वारा 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को क्रियाशील पेयजल संयोजन दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए 2019 में जल जीवन मिशन आरंभ किया गया था। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना में प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 55 लीटर पानी की आपूर्ति उपलब्ध कराना है। समीक्षा के दौरान उन्होंने वर्तमान की कार्य प्रगति पर असंतोष प्रकट करते हुए कहा कि शिथिल प्रगति पर कंपनियां बहाना ना बनाएं, बल्कि कार्य योजना बनाएं की निर्धारित अवधि में कार्य को पूरा करें। उन्होंने सहायक अभियंता जल निगम अतुल त्यागी को निर्देशित किया कि अनुबंध के मुताबिक कंपनियों पर अर्थदंड लगाया जाए।