
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई ने स्वर्ण जयंती समारोह के कार्यक्रम के तत्वधान में कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जीएसटी पंजीकरण विशेष जागरूकता अभियान 2022 का एक शिविर मास्टर रेडियो हाउस मामू भांजा रोड पर आयोजित किया जिसमें वाणिज्य कर अधिकारी सीटीओ विकास कौशिक ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना एवं उन्हें रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित किया।इस शिविर में बढ़-चढ़कर व्यापारियों ने भाग लिया इसमें महानगर अध्यक्ष मास्टर ओम प्रकाश एवं जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि सभी व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन अवश्य कराना चाहिए जिससे जो सरकार द्वारा योजनाएं चल रही है उसका उनको लाभ मिल सके। इस शिविर में संगठन मंत्री सुरेश चंद्र,प्रदेश मंत्री विजय गुप्ता, महामंत्री राजीव सिंह,युवा अध्यक्ष दीपक वार्ष्णेय, विवेक गुप्ता, विष्णु वार्ष्णेय, गौरव विकास, सूरज, आशुतोष आदि मौजूद रहे।