4 अगस्त की तारीख को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं छत्रिय गौरव ठाकुर मलखान सिंह का जन्म दिवस के रूप में याद किया जाता है। शुक्रवार को ठाकुर मलखान सिंह जन कल्याण समिति के बैनर तले ठाकुर मलखान सिंह का 34 वां जन्म दिवस जिला अस्पताल के सभागार में मनाया गया। जन्म दिवस के अवसर पर चिरंजी लाल बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, भाजपा नेता ठाकुर शौराज सिंह, विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र प्रताप सिंह,कोल विधायकअनिल पाराशर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए ठाकुर मलखान सिंह के जीवन पर तथा उनके संघर्ष पर प्रकाश डाला। संस्था के अध्यक्ष ठाकुर राजपाल सिंह ने सब का आभार व्यक्त करते हुए तथा ठाकुर मलखान सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से निर्णय लेने की सब से अपील की।संस्था की उपाध्यक्ष गायत्री सिंह ने संस्था के कार्यों का विधिवत संचालन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निर्देशन किया एवम सभी आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ व सभी को प्रसाद वितरण किया गया।