जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने अवर लेडी फातिमा विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य ईसा बेल के आकस्मिक निधन पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतृप्त परिजनों की प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने शोक संतृप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं। उन्होंने ईसा बेल के आकस्मिक निधन को विद्यालय के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया।