Spread the love
रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज आगरा रोड़ पर हमारी संस्कृति हमारी धरोहर संस्था का आयोजन 13 अगस्त को किया जाएगा। अध्यक्ष नंदनी वार्ष्णेय ने बताया कि सावन के महीने में पवित्र त्योहार तीजों के उपलक्ष्य में तीज महोत्सव 2023 में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिनमे नृत्य, रंगोली, मेहंदी, मिस तीज, मिसेज तीज प्रतियोगिता में 15 वर्ष से ऊपर की लड़कियां एव महिलायें भाग ले सकती है। प्रतियोगीता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय आगरा रोड़, बी दास फ़ास्ट फ़ूड नोरंगबाद, एस आर के स्कूल सासनी गेट, गृहलक्ष्मी घी महावीर गंज आदि स्थानों से फार्म लेकर वहीं पर जमा कर सकती हैं। प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एव तृतीय पुरूस्कार के अलावा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 है। प्रेसवार्ता में नंदनी वार्ष्णेय,भारती वार्ष्णेय,राखी गंगवानी,रचना गुप्ता,गीता मेकओवर, प्रिया गोस्वामी उपस्थित थीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *