देहदान कर्त्तव्य संस्था ने डॉ एस के गौड़ की अध्यक्षता में अनूपशहर रोड स्थित ए सी एन आयुर्वेदिक मैडिकल कॉलेज के छात्रों को नेत्रदान व देहदान के प्रति जागरुक किया। प्रथम वर्ष के छात्रों को ऐनाटौमी विषय समझने हेतु पार्थिव शरीर की आवश्यकता होती है। आज एक शरीर को प्राप्त करने हेतु कॉलेजों को मशक्कत करनी पढ़ती है। नेत्रदान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आप लोग मरणोपरांत केवल हमको सूचित कर दें। बाकी सब कुछ संस्था करेगी। ऐसे मानवीय कार्य में मजहब को नहीं लाना चाहिए क्योंकि मानवता सर्वोच्च है। उन्हैं अच्छा लगा कि यहाँ महिला विद्यार्थि अधिक हैं। प्रिन्सिपल डॉ नरेंद्र सिंह ने दोनों पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए संस्था का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने भी सभी विद्यार्थियों से सदस्यता ग्रहण करने की सलाह दी। इस अवसर पर भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक् , ऐस बाई जमाल, डॉ शकील अहमद, डॉ सरोज गौतम आदि सहयोगी बने।