शनिवार को नगर निगम सदन की बैठक के साथ कार्यकारणी का चुनाव भी होना था। मेयर प्रशांत सिंघल द्वारा आज चुनाव न करा कर आगे किसी दिन चुनाव कराने की बात कही विपक्ष के पार्षदो को चुनाव टालना नागवार गुजरा विपक्ष आज ही चुनाव कराने पर अड़ गया और हंगामा करने लगा और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए तोड़ फोड़ कर दी। सदन में कर्मचारी कल्याण संघ के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी मौजूद थे उन्होंने इसका विरोध करते हुए मौजूद अधिकारियों के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए एक मांग पत्र नगर आयुक्त विनोद कुमार को दिया मांग पत्र में पार्षदों द्वारा इस तरह के कृत्य अमर्यादित व्यवहार से सदन की गरिमा को धूमिल किया गया है साथ ही अशोभनीय टिप्पणी मेज कुर्सी तोड़ने फेंकने से कई कर्मचारी चोटिल होते होते बचे साथ ही महापौर और नगर आयुक्त को लेकर अशोभनीय टिप्पणी करने के साथ नारेबाजी की गई जिसका संघ पुरजोर विरोध करता है साथ ही मांग करता है निगम की संपत्ति के नुकसान की भरपाई के साथ हंगामा करने वाले पार्षदों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की की जाए।मांग पत्र देने वालों में अध्यक्ष संजय सक्सेना, महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल,पूर्व अध्यक्ष रॉबिंस कुमार,पूर्व महामंत्री विजय गुप्ता,देवेश पांडे,शैलेंद्र गुप्ता,चक्रवाती शर्मा आदि कर्मचारी मौजूद थे। खबर लिखे जाने तक एफआईआर की कार्यवाही पर विचार चल रहा था।