धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस सप्ताह मनाया गया। जिसमें गांधी हाउस, नेहरू हाउस, सुभाष हाउस, टैगोर हाउस, के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय खेल दिवस सप्ताह के अवसर पर इंटर हाउस रस्सा कसी, कबड्डी और क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में नेहरू हाउस ऑल ओवर चैंपियन रहा है। प्रबंधक संजय कुमार गोयल ने सभी खिलाड़ियों को फिट इंडिया प्रतिज्ञा दिलाई। प्रबंधक संजय कुमार गोयल ने कहा खिलाड़ी को हमेशा अनुशासित रहना चाहिए। कुशल खिलाड़ी देश का गौरव बढ़ता है। अच्छे खिलाड़ी में कुशल नेतृत्व की क्षमता होती है। प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने विजेता टीम के सभी बालक वर्ग व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। बालिका वर्ग में रस्सा कसी में टैगोर हाउस विजेता और नेहरू हाउस उप विजेता रहा है। बालक वर्ग में रस्सा कसी में नेहरू हाउस विजेता और सुभाष हाउस उप विजेता रहा है। बालक वर्ग कबड्डी में 11 अंक से जीत कर टैगोर हाउस विजेता और नेहरू हाउस उप विजेता रहा है। क्रिकेट में बालक वर्ग क्रिकेट में दो रन से जीतकर गांधी हाउस विजेता और नेहरू हाउस उपविजेता रहा है। प्रतियोगिता के दौरान प्रधानाचार्या रचना गुप्ता, हेडमिस्ट्रेस पूजा जैन, खेल प्रभारी प्रदीप रावत, अनुशासन प्रभारी पुष्कर वार्ष्णेय, खेल प्रशिक्षक रजनीश जैन, खेल प्रशिक्षक गौरव राजपूत, खेल प्रशिक्षक बृजभूषण के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता संपन्न कराई गई है।