Spread the love
76वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर संपूर्ण भारत वर्ष में प्रधानमंत्री ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है।शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को उत्सव की तरह मनाने के लिए अलीगढ़ नगर निगम ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।अभियान के लिए जहां एक ओर जिला प्रशासन द्वारा 135000 तिरंगे लगाए जाने का लक्ष्य नगर निगम को मिला तो नगर आयुक्त अमित आसेरी ने इस गौरव के पल को ऐतिहासिक और उत्सव की तरह मनाने के लिए नगर के सभी घरों में निर्धारित अवधि में 135000 तिरंगे के स्थान पर नगर निगम स्तर से 180000 तिरंगे लगवाने का संकल्प लिया।
नगर आयुक्त ने नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया के सार्थक प्रयास व अधीनस्थों और परियोजना अधिकारी कौशल कुमार के साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संपर्क कर तिरंगे बनवाने का काम लगभग पूरा हो गया है। शनिवार को अवकाश के बावजूद अपर नगर आयुक्त के निर्देशन में नगर निगम के कर्मचारियों ने जवाहर भवन में तिरंगे को ससम्मान स्वयं सहायता समूह से प्राप्त व वितरण करने का कार्य किया।
उन्होंने कहा तिरंगे को सम्मान सहित घर पर लगाएं और सम्मान पूर्वक ही उसे धीरे-धीरे उतारे किसी भी दशा में तिरंगे को जमीन से न छूने दे- नगर निगम तिरंगा लगाने वाले लोगों पर इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर व ड्रोन की मदद से अपनी पैनी नजर रखेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *