गुरुवार को शपथ लेने के बाद नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना और महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल ने एक दिन बाद ही अपनी विशाल कार्यकारिणी घोषित करते हुए सभी को कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु जिम्मेदारी सौंपी दी। 36 कर्मचारियों को उनकी वरिष्ठ के आधार पर पद दिए गए हैं। कार्यकारिणी में सभी जाति और धर्म का विशेष ध्यान रखते हुए 16 पदाधिकारी व 20 सदस्य बनाए गए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम चंद्र, उपाध्यक्ष देवेश पांडे, चक्रवर्ती दत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सीपी सिंह, कुसुम लता, लेखा परीक्षक तरुण मोहन पाठक, संगठन मंत्री हाकिम सिंह, मुश्ताक अहमद, दिनेश कुमार शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, सहायक मंत्री कुश कुमार, राज पाल सिंह, उपमंत्री निशा, ललित शर्मा, दिलीप कुमार पाली, दिनेश कुमार चौहान, सदस्यों के पद पर चौधरी चंद्रपाल, सुशील कुमार, ओम दत्त, कोमल, सुरेंद्र सविता, केपी सिंह, विनोद कुमार, जफ्फार अहमद, शमशाद, दिनेश, देवेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, अनुभव गौतम, मैनुद्दीन, सूरजपाल, सुनीत भटनागर शाइन, रेनू सैनी, रंजना शर्मा,धीरेंद्र सिंहल को जिम्मेदारी दी है। निगम के सभी अधिकारियों ने नई टीम को बधाई देते हुए सभी से उम्मीद जताई है कि सभी निगम के हित में कार्य करने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का कदम से कदम मिलाकर साथ देंगें। दोनों पदाधिकारियों ने भी अपनी नई टीम को बधाई दी।