
ऋतु पुनिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश राजस्व सेवा वर्ष 2012 बैच की अधिकारी है मूल रूप से जनपद बागपत की रहने वाली हैं वर्तमान में बरेली में एडीएम प्रशासन थी इससे पूर्व एडीएम प्रशासन बदायूं रही है। उन्होंने बताया अलीगढ़ की सफाई व्यवस्था बेहतर है इसको जनसहभागिता के साथ नगर आयुक्त महोदय के दिशा निर्देशन में बेहतरीन बनाने का प्रयास किया जाएगा साथ ही साथ नगर निगम की साफ सफाई फॉगिंग एंटी लार्वा की व्यवस्था को भी और एक्टिव किया जाएगा।
वही नगर निगम में सीटीओ के पद पर लखनऊ से शासन के निर्देश पर ट्रांसफर होकर आए सीटीओ अशोक सिंह ने भी नगर निगम में अपना पद संभाला इससे पूर्व अशोक सिंह लखनऊ और गाज़ियाबाद में सेवाएं दे चुके है।
नगर आयुक्त अमित आसेरी ने नवागत अधिकारियों को बधाई दी
बताते चलें काफी लंबे समय बाद नगर निगम में महिला अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया मैडम की तैनाती हुई है इससे पूर्व अपर नगर आयुक्त(महिला) के रूप में निरुपमा मिश्रा अलीगढ़ नगर निगम में तैनात थी वर्तमान में नगर निगम अलीगढ़ में दो अपर नगर आयुक्त,एक उप नगर आयुक्त व 2 सहायक नगर आयुक्त तैनात है।
उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद, सिंह पूजा श्रीवास्तव,अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी,केएनए आरपी सिंह और नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना,महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल,विजय गुप्ता सहित ने नवागत अधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।