महानगर श्री साई प्रशांति मंदिर गुरु रामदास नगर काॅलोनी में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कि कथा वाचक भगवान स्वरुप उपाध्याय जी ने भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि किन विकट परिस्थितियों में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ। जैसे ही भगवान का जन्म हुआ वैसे ही सभी झूम उठे। और नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजन शुरू हो गया। इतना ही नहीं भक्तों ने झूमकर भगवान का जन्मोत्सव मनाया। श्रीसत्य साई सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष डॉक्टर लोकेश पालीवाल, सरजू अग्रवाल परीक्षित जी, राजेश्वरी गर्ग, प्रकाश गर्ग, सुरेश चंद्र गुप्ता, जी.के. क्षेत्रीय, नीतू शर्मा, मंजिरी सारस्वत, श्वेता पालीवाल आदि का सहयोग रहा। एव सभी ने खूब आनंद लिया।