उत्तर प्रदेश शासन के आदेशों के क्रम में उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी विभाग में बतौर विशेष सचिव से स्थानांतरित होकर नगर निगम अलीगढ़ में आए नगर आयुक्त आईएएस 2018 बैच विनोद कुमार ने सेवा भवन पहुँचकर पदभार ग्रहण किया।नवागत नगर आयुक्त को अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार के नेतृत्व में नगर निगम अधिकारियों कर्मचारी और कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने स्वागत किया। अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था नागरिक सुविधाओं, बारिश में जलभराव, वेंडिंग ज़ोन, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं जल निकासी के स्रोत सफाई व्यवस्था, पार्किंग, पीने के पानी की समस्या,मार्ग प्रकाश, संपत्ति कर, नगर निगम की आय के स्रोत आदि बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
नवागत नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया कि अभी तक वह विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी के पद पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि नगर निगम स्तर से जनप्रतिनिधियों की जन आकांक्षाओं, मीडिया बंधुओं के सहयोग से पब्लिक की जन समस्याओं को समय अंतर्गत निस्तारित करने की व्यवस्था को प्रभावी बनाना मूल उद्देश्य रहेगा।उन्होंने कहा जनप्रतिनिधियों, मीडिया बन्दुओं व पब्लिक से समन्वय सहयोग व संवाद कायम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी । नगर निगम समन्वय सहयोग व संवाद की दिशा में विशेष रूप से कार्य करेगा।
