Spread the love
नगर सफाई मजदूर संघ के तत्वधान में एक ज्ञापन नगर आयुक्त अमित असेरी के नाम दिया गया। जिसे सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव ने लिया। नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष राजकुमार खन्ना ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से नगर निगम प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया कई बार ज्ञापन मांग पत्र भी दिए गए लेकिन नगर निगम के सक्षम अधिकारी है नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई भी वार्तालाप पर विचार नहीं किया गया।सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को समाधान न हुआ तो सफाई कर्मचारियों को प्रदर्शन आंदोलन जैसे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। महामंत्री राधेलाल धुरी ने कहा की नगर आयुक्त /नगर निगम प्रशासन सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न रहा है जिसे कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सफाई कर्मचारियों ने हमें अपना नेता चुना है तो हम सफाई कर्मचारी हित में व सफाई कर्मचारियों के मान सम्मान, हक अधिकारों के लिए आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।संघ व बाल्मीकि समाज के नेता राहुल चेतन ने कहा है कि देश उत्तर प्रदेश की सरकार ने सफाई कर्मचारियों के लिए बहुत सारे लाभकारी योजनाएं चला रखी हैं जोकि नगर निगम में कार्यगत सफाई कर्मचारियों को नहीं मिल पा रही है जब सफाई कर्मचारी नगर निगम की 40 वर्ष सेवा कर के रिटायरमेंट होता है तू उसकी रिटायरमेंट ही का पैसा भी सालों बाद मिल पाता है और उसे अपने पैसा निकलवाने के लिए भी अधिकारी में बाबुओं को रिश्वत के रूप में पैसे देने पड़ते हैं, और न ही सफाई कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन का लाभ मिल पाता है पेंशन बनवाने के लिए भी सफाई कर्मचारियों को अतिरिक्त पैसे बाबू और अधिकारियों को देने पड़ते। नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष महामंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर 72 घंटे के अंदर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निदान ना हुआ तो संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में नगर सफाई मजदूर संघ के जिलाअध्यक्ष डा ज्ञानेद्र दीवान,प्रहलाद रागी,रवि राजे,सुमित धुरी,बबलू कमल,अमर रागी, इंदल वाल्मीकि,रवि वाल्मीकि,नीतू,सतीश डागोर,विनय वाल्मीकि,अजय,विपिन कुमार,शिवम धुरी,आशीष नीरज,नितिन चौहान,अमबल,मोनू चेतन,विक्रांत त्यागी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *