76वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर संपूर्ण भारत वर्ष में प्रधानमंत्री ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार अभियान को उत्सव की तरह मनाने के लिए अलीगढ़ नगर निगम ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभियान के लिए नगर निगम के नगर आयुक्त अमित आसेरी ने इस गौरव के पल को ऐतिहासिक और उत्सव की तरह मनाने के लिए नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया को जिम्मेदारी दी है। अपर नगर आयुक्त की टीम में प्रभारी नगर स्वास्थ अधिकारी मनोज कुमार प्रभात,संघ के महामंत्री मानवेंद्र बघेल,चक्रवती दत्त शर्मा, मीडिया सहायक अहसान रब,धर्मवीर चौधरी,नीटू शर्मा,जावेद,आस मोहम्मद धर्मेंद्र,नवनीत,गगन उपाध्याय मोहम्मद इकरार,राजीव,राकेश,प्रमोद नागर दिनेश कुमार,किशन पाल सिंह के द्वारा टीम वर्क के साथ सभी विधायकों, सांसद, मेयर,पार्षदों के घर तिरंगा पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इन तिरंगा को विधायक सांसद पार्षद अपने अपने क्षेत्रवासी को स्वयं हर घर तिंरगा अभियान को सफल बनाने के बटाने के साथ घर की छत पर तिंरगा लगाने के लिए प्रोत्साहित करेंगें। संस्थाओं द्वारा निकाले जाने वाली तिरंगा रैली के लिए तिरंगा दिए जायेंगें। नगर निगम स्तर से 180000 तिरंगे लगवाने का संकल्प लिया। तिरंगा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से खरीदे जा रहे हैं।परियोजना अधिकारी कौशल कुमार भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संपर्क कर तिरंगे बनवाने का काम को लगभग पूरा करा चुके हैं।रविवार को अवकाश के दिन अपर नगर आयुक्त के निर्देशन में नगर निगम के कर्मचारियों ने जवाहर भवन में तिरंगे को स्वयं सहायता समूह से प्राप्त व वितरण करने का कार्य किया।