Spread the love

अलीगढ़ हर साल की भांति इस वर्ष भी हर्ष और उल्लास के साथ खिरनी गेट पुलिस चौकी पक्की सराय के बिहारी जी महाराज मंदिर से गुरुवार को निकाली गई विशाल भव्य शोभायात्रा में खूब रंग और गुलाल उड़ा वातावरण मनभावन हो गया बैंड बाजों पर बज रही भक्ति की धुन ने आस्था के रंग बिखेरे भगवान श्री गणेश जी के स्वरूप की झांकी सबसे अलग थी महाकाली के स्वरूप की तलवारबाजी को सभी देखते रह गए श्याम बाबा के शवरूप देखने को उमड़ा जन सैलाब ,शोभा यात्रा का शुभारंभ कालीचरण वार्ष्णेय भाजपा नेता व्यापारी ठा सत्येंद्र सिंह जर्मन महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी पाठक ने हरी झंडी दिखाकर किया,मुख्य पूजन कर्ता अंकुर जैन ने पूजा अर्चना करके किया। मेला अध्यक्ष कालीचरण वार्ष्णेय प्रबंधक राजेश गुप्ता मंत्री मनोज वार्ष्णोय कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता पवन वार्ष्णेय ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि होली के शुभ अवसर पर धुल के अगले दिन दोज पर हर साल की भांति इस वर्ष भी विशाल भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है।विभिन्न जगहों पर हुआ स्वागत। पक्की सराय स्थित बिहारी जी मंदिर से शोभा यात्रा का शुभारंभ किया खिरनी गेट पुलिस चौकी पालीवाल स्कूल रामलीला ग्राउंड डीएस कॉलेज होते हुए पुराना बस स्टैंड दुबे का पड़ाव मदार गेट अचल ताल स्थित पुराना हाथरस अड्डा से पक्की सराय बिहारी जी मंदिर पर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में मौजूद रहे। कालीचरण वार्ष्णेय भाजपा नेता पवन वार्ष्णेय राजेश गुप्ता मनोज वार्ष्णोय पंकज गुप्ता राजीव सेठ एडवोकेट गौतम वार्ष्णेय देवेश वार्ष्णेय विक्रांत वार्ष्णेय विक्की आशु गुप्ता शुभम वार्ष्णेय नवरत्न गुप्ता आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *