Spread the love
पीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन करसुआ अलीगढ़ में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के चेयरमैन अजीत सिंह तोमर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि योग हमारी प्राचीन विद्याओं में से एक है। महर्षि पतंजली द्वारा प्रतिपादित अष्टांग योग सम्पूर्ण विश्व में प्रचलित है। अष्टांग योग को धारण करने से मात्र केवल शारीरिक विकास ही सम्भव नहीं होता अपितु चित् की एकाग्रता हेतु यह सर्वोतम उपाय भी है। मीना आर्य द्वारा योग शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि प्राचीन भारतीय पद्वतियां विश्व प्रसिद्ध हैं। आम जनता को इनका वास्तविक लाभ उठाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर निशा सिंह ने संस्था की महिलाओं से योग पद्वति के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की अपील की। इस अवसर पर संस्था के निदेशक डा. लोकेन्द्र सिंह, प्राचार्य, डा. निम्मी सिंह, रंजना वार्ष्णेय, यतेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार, विष्णु हरि, शैलीसिंह सहित समस्त स्टाफ़ उपस्थित रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *